वरिष्ठ टीवी पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मशहूर पत्रकार कमाल खान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। टीवी पत्रकारिता जगत के लिए कमाल खान का जाना बहुत बड़ी क्षति है। उनका निधन लखनऊ के बटलर पैलेस कॉलोनी में हुआ।

वरिष्ठ टीवी पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन

कमाल खान कल रात प्राइम टाइम में मौजूद थे। इस बीच वह उत्तर प्रदेश की सियासत और समाज पर अपनी बारीक समझ के साथ अपनी बात रख रहे थे। आज सुबह खबर आई कि कमाल खान नहीं रहे। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। कमाल खान को शाम चार बजे ऐशबाग कब्रिस्तान में दफन किया जायेगा।

कमाल खान साहब के निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर विभिन्न पार्टी और संम्बन्धित लोगों द्वारा श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया।

देर रात तक कमाल खान अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे। सबसे वरिष्ठ होने के बाद भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग कभी नही छोड़ी। खबर पेश करने का उनका अंदाज देशभर में पत्रकारों को प्रेरित करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *