‘बैजू बावरा’ के लिए भंसाली आलिया और रणवीर संग जल्द करेंगे शूटिंग

‘गली बॉय’ की हिट जोड़ी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’ में दिखने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग अभी जारी है। फ़िल्मी ख़बरों के मुताबिक़ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग पूरी करने के बाद रणवीर और आलिया संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म बैजू बावरा की शूटिंग शुरू करेंगे।

'बैजू बावरा' के लिए भंसाली आलिया और रणवीर संग जल्द करेंगे शूटिंग

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा लंबे समय से चर्चा में है। भंसाली ने अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को रणबीर-दीपिका को लेकर बनाने वाले थे। हालांकि दोनों ने अपने बिजी शेड्यूल के कारण इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद भंसाली ने रणवीर-आलिया को लेकर फिल्म बनाने की प्लान किया।

भंसाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के पोस्ट प्रोडक्शन के साथ ही साथ ‘बैजू बावरा’ पर काम करने के ख्वाहिशमंद हैं। वह फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम करने की प्लानिंग कर चुके हैं और सब कुछ सही रहा तो वह 2022 के मध्य से इस पर काम शुरू कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *