उत्तर प्रदेश में कांग्रेस से चुनाव लड़ने के लिए 6 हजार महिलाओं किया आवेदन

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दावा किया है कि यूपी में चुनाव लड़ने के लिए अभी तक 9000 आवेदन आ चुके हैं और इनमें से 6000 महिलाओं के हैं। पार्टी ने इस बार 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है। दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई जिस पर प्रत्याशी चयन पर चर्चा हुई।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस से चुनाव लड़ने के लिए 6 हजार महिलाओं किया आवेदन

इस बार कांग्रेस ने दावेदारी के लिए आवेदन लिए थे। पार्टी का मानना है कि इससे खांटी कार्यकर्ताओं में जोश रहेगा और सही उम्मीदवार ही आगे आएंगे। सिर्फ यही नहीं बल्कि स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र भंवर सिंह, सदस्य दीपेन्द्र हुड्डा व वर्षा गायकवाड ने लोकतांत्रिक परम्पराओं का निर्वहन करने के लिए उम्मीदवारों से मुलाकात की और उनकी उम्मीदवारी को परखा।


महिलाओं को टिकट देने की घोषणा के बाद आवेदन लेने की आखिरी तारीख बढ़ाई गई। पार्टी के नियमों के अनुसार, स्क्रीनिंग कमेटी जिन नामों की सिफारिश करेगी, उसकी एक बुकलेट छपेगी और अंतिम निर्णय इन्हीं नामों पर ही होगा।


प्रत्याशी से मंडलवार सभाओं में उसकी तैयारियों को पूछा और परखा गया। महिलाओं को टिकट देने की घोषणा के बाद आवेदन लेने की आखिरी तारीख बढ़ाई गई। पार्टी के नियमों के अनुसार, स्क्रीनिंग कमेटी जिन नामों की सिफारिश करेगी, उसकी एक बुकलेट छपेगी और अंतिम निर्णय इन्हीं नामों पर ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *