एआर रहमान की बड़ी बेटी खतीजा की सगाई

म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान की बड़ी बेटी खतीजा रहमान की सगाई हो गई है। खतीजा ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके ये ये जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की है। 20 वर्षीय खतीजा की सगाई पेशे से एक साउंड इंजिनियर रियासदीन शेख मोहम्मद से हुई है जो हैं।

एआर रहमान की बड़ी बेटी खतीजा की सगाई

https://www.instagram.com/p/CYOR58Clp6a/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3f364775-96a5-42dc-9ad0-22be53d75551

होने वाले पति के साथ सगाई की तस्वीर पोस्ट करते हुए खतीजा ने लिखा- “ईश्वर के आशीर्वाद से मैं आप सभी को बताना चाहूंगी कि रियासदीन शेख मोहम्मद एक महत्वाकांक्षी उद्यमी और विजकिड साउंड इंजिनियर से मेरी सगाई हो गई है। ये सगाई परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में मेरे जन्मदिन के दिन 29 दिसंबर को हुई है।”

खतीजा रहमान ने पिछले साल सॉन्ग ‘रॉक ए बाय बेबी’ गाया था जो कृति सैनन की फिल्म ‘मिमी’ से था। इस गाने को ए आर रहमान ने कंपोज किया था। सगाई की खबर मिलने पर नीति मोहन, निशा शेट्टी और कई अन्य लोगों ने कपल को मुबारकबाद दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *