शहजादा में कृति सैनन के साथ काम करेंगे कार्तिक आर्यन

मुंबई, 15 अक्टूबर : बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म शहजादा में कृति सैनन के साथ काम करते नजर आयेंगे।

शहजादा में कृति सैनन के साथ काम करेंगे कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन और कृति सैनन फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर चर्चा में हैं। ‘शहजादा’ तेलुगु फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलो’ का हिंदी रीमेक है। कृति और कार्तिक इससे पहले फिल्म ‘लुका छिपी’ में साथ काम कर चुके हैं। कार्तिक और कृति दोनों ने ही सोशल मीडिया पर फिल्म शहजादा का ऐलान कर दिया है। कार्तिक ने अपनी इस फिल्म का पोस्टर फैंस के साथ शेयर कर लिखा, “ ‘शहजादा’…दुनिया का सबसे गरीब राजकुमार..।”

कृति ने पोस्टर शेयर कर लिखा, “मैं ‘शहजादा’ का हिस्सा बन हद से ज्यादा उत्साहित हूं। रोहित धवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल 04 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”इस फिल्म में कार्तिक और कृति के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर भी लीड रोल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *