देशवासियों को राहुल, प्रियंका ने दी विजयादशमी पर शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विजयादशमी के अवसर पर आज देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

देशवासियों को राहुल, प्रियंका ने दी विजयादशमी पर शुभकामनाएं

श्री गांधी ने इस मौके पर रामायण की चौपाई उद्धृत करते हुए कहा कि जो राजा प्रजा का दुख दूर नहीं कर सकता है और उसे कष्ट देता है वह राजा नरक का हक़दार होता है। उन्होंने ‘जय श्री राम’ को टैग करते हुए कहा “जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी सो नृप अवसि नरक अधिकारी।”

श्रीमती वाड्रा ने कहा “सुर बानरस देखे बिकल हँस्यो कोसलाधीस। सजि सारंग एक सर हते सकल दससीस। सभी देशवासियों को असत्य पर सत्य, अहंकार पर विनम्रता और बुराई पर अच्छाई की जीत के पावन पर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। विजयादशमी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *