रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन

मुंबई, 06 अक्टूबर : टेलीविजन अभिनेता एवं धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाकर मशहूर हुए अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात निधन हो गया। वह 82 साल के थे। वह पिछले कई सालों से बीमार थे और कुछ महीनों पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी थी। कल देर रात उन्होंने अंतिम सांसे ली। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में बुधवार को कांदिवली वेस्ट में स्थित दहानुकरवाड़ी श्मशान घाट में किया जाएगा।

रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन

रामायण धारावाहिक में लक्ष्मण के किरदार को निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर अरविंद की एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, “ यह बेहद दुख की बात है कि अरविंद भाई अब नहीं रहे। उनकी आत्मा को शांति मिलें। वह मेरे लिए पिता समान थे। श्री त्रिवेदी बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये थे और 1991 से लेकर 1996 तक साबरकांठा से सांसद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *