कांस्य जीतकर अवनि लेखड़ा ने बनी पैरालम्पिक्स में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला

टोक्यो , 03 सितम्बर : भारतीय निशानेबाज अवनि लेखड़ा ने टोक्यो पैरालम्पिक्स में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच 1 स्पर्धा में शुक्रवार को कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास बना दिया।

कांस्य जीतकर अवनि लेखड़ा ने बनी पैरालम्पिक्स में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला

अवनि का यह दूसरा पदक है और वह वह इसके साथ ही एक पैरालम्पिक्स में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयीं।अवनि से पहले जोगिन्दर सिंह सोढ़ी पैरालम्पिक्स के एक ही संस्करण में कई पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय थे। उन्होंने 1984 के पैरालम्पिक्स में एक रजत और दो कांस्य पदक जीते थे उनका रजत शॉट पुट में आया था जबको दो कांस्य उन्होंने चक्का और भाला फेंक में जीते थे।

अवनि ने इससे पहले सोमवार को 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच 1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था और वह पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। शुक्रवार को 19 वर्षीया अवनि ने क्वालिफाइंग में 1176 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फ़ाइनल में जगह बनायी थी। फाइनल्स में उन्होंने 445.9 का स्कोर कर तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *