आपसी लड़ाई में घायल नर शेर की मौत

जूनागढ़, 24 जुलाई : गुजरात के गिर वन में शेरों की आपसी लड़ाई में घायल एक एशियाई सिंह की आज मौत हो गयी।

आपसी लड़ाई में घायल नर शेर की मौत

वरिष्ठ वन अधिकारी डी टी वसावड़ा ने बताया कि क़रीब 9 साल के इस नर शेर को घायल अवस्था में गत गुरुवार को गिर वन के गिर सोमनाथ ज़िले के तलाला रेंज से लाकर सासण गिर स्थित लायन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

लड़ाई के दौरान लगी चोट से इसके शरीर का पिछला हिस्सा बाद में लकवाग्रस्त हो गया था। आज इसकी मौत हो गयी। ज्ञातव्य है कि गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के तीन जिलों में फैला गिर वन दुनिया भर में एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक निवास है। इसमें 600 से अधिक शेर रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *