दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा के साथ जोड़ी जमायेंगे शाहरूख!

मुंबई, 22 जुलाई : बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा के साथ जोड़ी जमाते नजर आ सकते हैं।

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा के साथ जोड़ी जमायेंगे शाहरूख!

शाहरुख खान काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। शाहरुख खान अंतिम बार वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म जीरो में नजर आये थे। शाहरुख जल्द ही फिल्म पठान में नजर आयेंगे। शाहरुख खान की एक नई फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है,जिसे एटली निर्देशित करने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा, शाहरुख खान के साथ काम करती हुईं नजर आ सकती है। कहा जा रहा है कि नयनतारा ने फिल्म साइन कर ली है और वह इस फिल्म के लिए काफी मेहनत भी कर रही हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो यह पहला मौका होगा जब दोनों किसी फिल्‍म में साथ नजर आयेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *