अफगानिस्तान में ईद की नमाज के दौरान राष्ट्रपति भवन रॉकेट हमला

काबुल, 20 जुलाई : अफगानिस्तान में मंगलवार को ईद अल अजहा की नमाज के दौरान काबुल स्थित राष्ट्रपति भवन के पास तीन रॉकेट दागे गये।

अफगानिस्तान में ईद की नमाज के दौरान राष्ट्रपति भवन रॉकेट हमला

तोलो न्यूज ने बताया कि राष्ट्रपति अशरफ गनी, अन्य नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने जैसे ही ईद की नमाज अदा करनी शुरू की, राष्ट्रपति भवन के पास तीन रॉकेट दागे गये। ये रॉकेट काबुल में डिस्ट्रिक्ट 18 के परवान-ए-से इलाके से दागे गये, जो डिस्ट्रिक्ट 1 के बाग-ए-अली मर्दान और चमन-ए-हजूरी इलाकों तथा डिस्ट्रिक्ट 2 के मनाबे बशरी इलाके में गिरे। ये सभी इलाके राष्ट्रपति भवन के नजदीक हैं। हमले में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *