नक़्शे में छेड़छाड़ पर सरकार ट्विटर के खिलाफ उठा सकती है कड़ा कदम

नई दिल्ली: ट्विटर ने भारत के नक्शे के साथ छेड़खानी की है। ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया है। ट्विटर की इस मनमानी को सरकार की ओर से गंभीरता से लिया जा रहा है।

नक़्शे में छेड़छाड़ पर सरकार ट्विटर के खिलाफ उठा सकती है कड़ा कदम

जानकारी के मुताबिक इसके खिलाफ सरकार ट्विटर को नोटिस जारी करेगी। ये है कि सरकार इस मामले को लेकर ट्विटर के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठा सकती है। ट्विटर द्वारा कई देशों का नक्शा अलग से उभारा गया है लेकिन सिर्फ भारत का नक्शा गलत दिखाया गया है।


ट्विटर की तरफ से जो तस्वीरें छापी गयी हैं उसमें भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ की गयी है। भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर को अलग देश दिखा दिया गया है। ट्विटर की इस हरकत पर सरकार ने संज्ञान लिया है।


सूत्रों के मुताबिक सरकार इसे लेकर तमाम तथ्य जुटा रही है। जैसे इस नक्शे में कब बदलाव किए गए, यह नक्शा कब वेबसाइट पर डाला गया। इसके साथ ही नक्शे के बदलाव के पीछे मंशा क्या है ? कौन लोग हैं जिन्होंने ट्विटर को यह नक्शा उपलब्ध करवाया, किन लोगें ने ट्विटर पर यह नक्शा अपलोड करवाया? जल्द ही सरकार ट्विटर को नोटिस जाारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक सरकार इस मामले में बड़ा एक्शन ले सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *