आर सेल्वम पुड्डुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये

पुड्डुचेरी, 16 जून : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आर सेल्वम को बुधवार को पुड्डुचेरी विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

आर सेल्वम पुड्डुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये

प्रोटेम स्पीकर के लक्ष्मीनारायणन ने घोषणा की कि श्री सेल्वम को निर्विरोध रूप से विधानसभा का अध्यक्ष (स्पीकर) चुना गया है। विधायक आर सेल्वम को एम्बलम सेल्वम के नाम से भी जाना जाता है।


सेल्वम ने छह अप्रैल को हुये चुनाव में भाजपा की टिकट पर मैनवेली विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। वह इससे पहले एम्बलम को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन और पुड्डुचेरी पीपुल्स मूवमेंअ के अध्यक्ष रह चुके हैं।


श्री सेल्वम का जन्म 11 नवंबर 1964 को केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के नेट्टपक्कम के एक पंचायत गांव में हुआ था। वह छोटी उम्र से ही समाजिक कार्यो में संलिप्त हो गये थे। श्री सेल्वम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-एन आर सी कांग्रेस गठबंधन की तरफ से सोमवार को विधासनसभा अध्यक्ष पद के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया था। वह इस पद के लिये एकमात्र उम्मीदवार थे।

इस बीच मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी और विपक्ष के नेता आर शिवा श्री सेल्वम को विधानसभा में अध्यक्ष की कुर्सी तक लेकर गये। श्री रंगास्वामी समेत अन्य सदस्यों ने श्री सेल्वम को बधाई दी है। श्री सेल्वम ने छह अप्रैल को हुये चुनाव में भाजपा की टिकट पर मैनवेली विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। वह इससे पहले एम्बलम को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन और पुड्डुचेरी पीपुल्स मूवमेंअ के अध्यक्ष रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *