उत्तर कोरिया ने किया दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण

वाशिंगटन 25 मार्च उत्तर कोरिया ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है जिसकी मारक दूरी का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

उत्तर कोरिया ने किया दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण

सीएनएन न्यूज चैनल ने अमेरिका के एक उच्चाधिकारी के हवाले से गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

चैनल ने बताया कि अमेरिका की सेना तथा खुफिया विभाग कथित तौर पर उत्तर कोरिया द्वारा किये गये परीक्षण का विश्लेषण कर रहे हैं।

इससे पहले जापानी मीडिया ने गुरुवार को जानकारी दी कि उत्तर कोरिया ने कम से कम एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है, जो जापान के अनन्य आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *