आईपीएल के सभी मैचों से अलविदा कह सकते हैं श्रेयस अय्यर

पुणे में हो रहे भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को गंभीर चोट आ गई है। अब उनके उनके आईपीएल 2021 से बाहर रहने का खतरा है।

आईपीएल के सभी मैचों से अलविदा कह सकते हैं श्रेयस अय्यर

23 मार्च को वनडे मैच के दौरान श्रेयस अय्यर के कंधे की हड्डी खिसक गई थी। ये हादसा उस समय हुआ 8वें ओवर में जब श्रेयस ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो के एक शॉट को रोकने की कोशिश में डाइव लगाई।

दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर पार्थ जिंदल ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘अपने कप्तान श्रेयस अय्यर की हालत के लिए काफी दुखी और निराश हूं, आप मजबूत बने रहें कप्तान. उम्मीद करता हूं कि आप बहुत जल्दी सेहदमंद हो जाएं. मुझे पूरा यकीन है कि आप और ज्यादा मजबूत बनकर उभरेंगे. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को आपकी जरूरत है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *