बंगाल में बोले मोदी – 70 साल की बर्बादी मिटा देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं। इस दौरान वह पश्चिम बंगाल के खड़गपुर पहुंचे हैं। खड़गपुर रैली के बाद असम के चबुआ में रैली संबोधित करेंगे।

बंगाल में बोले मोदी - 70 साल की बर्बादी मिटा देंगे

खड़गपुर में रैली संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ये मेरा सौभाग्य है कि आज इतनी बड़ी संख्या में आप सभी भाजपा को आशीर्वाद देने आए हैं।

 70 सालों में आपने कांग्रेस के कारनामे देखे हैं, वामदल की बर्बादी को अनुभव किया है, टीएमसी ने आपके सपनों को चूर चूर किया ये भी आपने देखा।

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, पिछले 70 सालों में आपने कांग्रेस के कारनामे देखे हैं, वामदल की बर्बादी को अनुभव किया है और टीएमसी ने आपके सपनों को कैसे चूर चूर किया ये भी आपने देखा। आपने 70 साल तक अनेकों को अवसर दिया हमें 5 साल का मौका दीजिए हम 70 साल की बर्बादी को मिटा कर रख देंगे।

खड़गपुर में रैली संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ये मेरा सौभाग्य है कि आज इतनी बड़ी संख्या में आप सभी भाजपा को आशीर्वाद देने आए हैं। आपका ये उत्साह साफ-साफ कह रहा है – बंगाल में इस बार भाजपा सरकार। बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए हमारे 130 भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन बलिदान दिया ताकि बंगाल की धरती आबाद रहे।

ये खबर भी देखें

अमित शाह देंगे बंगाल सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *