कांग्रेस केरल में 91 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

तिरुवनंतपुरम 12 मार्च : कांग्रेस पार्टी केरल में विधानसभा की 140 सीटों में से 91 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस केरल में 91 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी रविवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देने के लिए श्री चेन्निथला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन तथा पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी दिल्ली गए हैं।

पार्टी ने 81 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं, जबकि 10 उम्मीदवारों के नामों पर अभी तक सहमति नहीं बन पायी है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में छह अप्रैल को मतदान होगा तथा नतीजे दो मई को आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *