विदेशी बाजार में पेट्रोल के दाम में हलचल मगर भारत स्थिर

नयी दिल्ली 06 मार्च : तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस द्वारा उत्पादन नहीं बढ़ाने के निर्णय के बाद कच्चे तेल में आए उबाल के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को लगातार सातवें दिन स्थिरता बनी रही।

विदेशी बाजार में पेट्रोल के दाम में हलचल मगर भारत स्थिर

विदेशी बाजारों में लंदन ब्रेंट क्रूड ऑयल 2.62 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 69.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

विदेशी बाजारों में लंदन ब्रेंट क्रूड ऑयल 2.62 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 69.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

राजधानी दिल्ली में अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 मार्च को इन दोनों की कीमतों में क्रमशः 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।

तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *