गिरफ्तार की गई महिला के पास बरामद हुआ जो बिडेन के लिए पत्र

वाशिंगटन 15 फरवरी : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन के लिए पत्र के साथ एक 66 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने इस महिला को व्हाइट हाउस के पास तलाश केंद्र के करीब गिरफ्तार किया। फॉक्स न्यूज ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि पुलिस का कहना है कि महिला ने अपनी कार में गोली भरी बंदूर ले रखी थी तथा उसके साथ एक व्यक्ति था, जिसके पास बीबी गन थी। दोनों को व्हाइट हाउस परिसर के नजदीक तलाश केंद्र से गिरफ्तार किया। वहीं गिरफ्तार हुई महिला का कहना है कि वह बिडेन को पत्र देने जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *