फिल्म ‘सर्कस’ के लिये रणवीर ने ली 50 करोड़ की फीस

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सर्कस’ के लिये 50 करोड़ फीस ली है।

रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह को लेकर सुपरहिट फिल्म सिंबा बनायी थी। रोहित अब रणवीर को लेकर फिल्म सर्कस बनाने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी की यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के प्ले ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर आधारित होगी। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने इस फिल्म के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

ख़बरों के मुताबिक़ रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ की शूटिंग लगभग 75 दिनों तक चलने वाली है। फिल्म को 60 के दशक में सेट किया गया है और लगभग पूरी फिल्म को स्टूडियो में ही शूट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *