श्रीलंका को इंग्लैंड ने उसी के घर में किया क्लीन स्वीप

गाले 25 जनवरी : ऑफ स्पिनर डोमिनिक बेस और लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच ने चार-चार विकेटों तथा डोमिनिक सिब्ले (नाबाद 56) और जोस बटलर (नाबाद 46) की टर्न लेती पिच पर शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने श्रीलंका को दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन छह विकेट से हरा दिया है।

इंग्लैंड ने इस सीरीज़ को 2-0 से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड को आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में 120 अंक हासिल हुए।

इंग्लैंड ने श्रीलंका को आज दूसरी पारी में मात्र 126 रन पर ढेर कर दिया जिससे उसे जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने अपने चार विकेट 89 रन पर गंवा दिए थे। सिब्ले और बटलर ने पांचवें विकेट के लिए 75 रन की अविजित साझेदारी कर टीम को चौथे दिन ही जीत दिला दी। इंग्लैंड ने 43.3 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाकर सीरीज अपने नाम की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *