शाही जोड़े प्रिंस हैरी और मेघन ने आखिरकार बंद किये अपने सोशल मीडिया अकॉउंट

प्रिंस हैरी और मेघन ने लोगों के ख़राब व्यवहार से तंग आकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया।

दोनों ने निजी के साथ ही अपनी फाउंडेशन से जुड़ी किसी भी जानकारी को अपने इंस्टाग्राम पर न शेयर करने का इरादा किया है।

ब्रिटिश शाही दंपति प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्कल ने कथित नफरत भरे भाषण के कारण अपने सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया है। एएफपी से प्रकाशित एक खबर के अनुसार प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्कल को फेसबुक और ट्विटर पर अभद्र भाषा का शिकार होना पड़ा।

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक़ शाही जोड़े ने संयुक्त राज्य अमेरिका जाने के बाद एक ‘प्रगतिशील भूमिका’ निभाना पसंद किया है। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक स्थिति में सोशल मीडिया के उपयोग को अस्वीकार कर दिया है।

द संडे टाइम्स ने इस शाही दंपत्ति के एक करीबी दोस्त के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पष्ट किया कि ये जोड़ा अपनी फॉउण्डेशन के अलावा अपनी निजी ज़िंदगी से सम्बंधित किसी जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करना चाहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *