हम किसानों के साथ हैं और पीछे नहीं हटेंगे : प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली 08 जनवरी : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सरकार यदि किसान आंदोलन खत्म करके किसानों की घर वापसी चाहती है तो उसे तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा करनी होगी।

श्रीमती वाड्रा ने कांग्रेस के उन सांसदों और विधायकों से शुक्रकार को मुलाकात की जो किसान आंदोलन के समर्थन में पिछले छह सप्ताह से यहां जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने इन चुने हुए प्रतिनिधियों से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर मुलाकात के दौरान यह बात कहीं।

श्रीमती वाड्रा ने उनसे मिलने गए कांग्रेस नेताओं से कहा -“हम सब किसान आंदोलन के समर्थन में खड़े हैं। हम बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। हम किसानों के साथ हमेशा रहे हैं। बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे।”,

उन्होंने कहा कि सरकार को हर हाल में किसानों की बात सुनकर उनका आंदोलन खत्म करना चाहिए। उन्होंने कहा,“इसका समाधान यही है कि सरकार कानून वापस लें। इसके अलावा और कोई समाधान नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *