राजकोट : कपास भरे ट्रक में लगी भीषण आग

राजकोट 08 जनवरी : गुजरात के राजकोट शहर में कपास भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। ये हादसा कुवाडवा के निकट हुआ।

अग्निशमन विभाग के कर्मी के मुताबिक़ मालीयासण गांव के निकट गुरुवार देर रात कपास की गांठे भरे ट्रक में अचानक आग लग गयी। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और आग को काबू में कर लिया। उसके बाद बचा हुआ कपास ट्रक से उतार कर नीचे रख दिया गया था।

जमीन पर नीचे पड़े कपास में आज अपराह्न फिर से आग भड़क गयी। सूचना मिलते ही फिर से दमकल की एक गाड़ी के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और आग को काबू में करने में लगे हुए हैं। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *