दिल्ली-मुंबई के रेल सफर में अब कम समय लगेगा

नयी दिल्ली: दिल्ली-मुंबई राजधानी स्पेशल के समय में बदलाव किया गया है जिससे अब लोग कम समय में राष्ट्रीय राजधानी से देश की आर्थिक राजधानी का सफर तय कर सकेंगे।

मध्य रेलवे ने गुरुवार को बताया कि सफर के समय में कमी के साथ ही ग्वालियर में इसका अतिरिक्त हॉल्ट दिया गया है। दिल्ली के निजामुद्दीन से शाम 4.55 बजे रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11.15 बजे मुंबई के सीएसएमटी स्टेशन पहुँचेगी। पहले इसके मुंबई पहुँचने का समय 11.50 बजे था। इस प्रकार दिल्ली से मुंबई जाने वाले यात्रियों के 35 मिनट बचेंगे।

इसी प्रकार वापसी में यह शाम 4.10 बजे की बजाय अब शाम चार बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और अगले दिन 11 बजे की बजाय 9.55 बजे निजामुद्दीन पहुँचेगी। इस प्रकार मुंबई से दिल्ली की यात्रा में 55 मिनट की बचत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *