विदेशी मुद्रा भंडार 29 करोड़ डॉलर घटा

मुंबई, 03 जनवरी देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 25 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 29 करोड़ डॉलर घटकर 580.84 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 18 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में यह 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 581.13 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था।


भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 25 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 25.3 अरब डॉलर घटकर 537.47 अरब डॉलर रह गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 30.8 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 36.71 अरब डॉलर पर आ गया।

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 27.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.15 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर घटकर 1.51 अरब डॉलर पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *