इजरायली नवयुवक की मौत से आक्रोशित भीड़ के प्रदर्शन में पांच पुलिसकर्मी घायल

तेल अवीव 03 जनवरी (स्पूतनिक) इजरायल में एक नवयुवक की कार दुर्घटना में मौत से आक्रोशित लोगों के प्रदर्शन के दौरान पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये वहीं 11 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नवयुवक की मौत की घटना से आक्रोशित भीड़ ने शनिवार को येरुसलम में प्रदर्शन किया। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों के पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने 11 प्रदर्शनकारियों को हरासत में लिया है।

उल्लेखनीय है कि गत 21 दिसम्बर को येरुसलम में फलीस्तीनियों के कथित रूप से पथराव किये जाने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसकी चपेट में आकर 17 वर्षीय इजरायली युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद येरुसलम और वेस्ट बैंक में तनाव का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *