अफगानिस्तान में हवाई हमले में सात तालिबान आतंकवादी ढेर

काबुल 03 जनवरी (स्पूतनिक) अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत नांगरहार में शनिवार की रात सेना के हवाई हमले में सात तालिबान आतंकवादी मारे गये।


प्रांतीय गवर्नर जियाउल अमारखिल ने बताया कि कल रात करीब 20.30 बजे बाटि कोट जिले में किये गये इस हमले में सात तालिबान आतंकवादियों को मौत हो गयी। इसके अलावा काफी मात्रा में हथियारों को भी नष्ट कर दिया गया।
शनिवार को ही इसी जिले में सेना की कार्रवाई में चार तालिबान आतंकवादी मारे गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *