केरल में 64000 के पार हुए कोरोना के सक्रिय मामले

तिरुवनंतपुरम : केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 5,397 नये मामले सामने आये हैं।

इस महामारी से पीड़ित 4,506 लोग स्वस्थ भी हुए हैं लेकिन सक्रिय मामलों की संख्या 64,000 के पार हो जाना चिंता की बात है। ये संख्या पूरे देश में सर्वाधिक है।

संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या में कमी आने से सक्रिय मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य में 5,397 नए मामले सामने आने से शुक्रवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,32,085 पहुंच गयी और 4,506 लोगों के स्वस्थ हाेने से इस वायरस से निजात पाने वालों की कुल संख्या 6,64,951 हो गयी। इसी अवधि में 16 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 2,930 हो गयी है।

राज्य में इस अवधि में सक्रिय मामलों में 873 की और वृद्धि होने से इनकी संख्या बढ़कर 64,028 हो गयी। सभी सक्रिय मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और कोविड-19 केन्द्रों पर इलाज किया जा रहा है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में केरल अब सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र से भी आगे निकल चुका है तथा पूरे देश में पहले स्थान पर आ गया है। कोरोना संक्रमण के मामले में केरल तमिलनाडु के बाद पांचवें स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *