कोरोना काल में दस हजार मेहमानों की मौजूदगी में हुई अनोखी शादी

कोरोना काल में दस हजार मेहमानों की एक अनोखी शादी मलेशिया में देखने को मिली।

जिस समय कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी ने सभी समारोहों को बंद कर दिया है ऐसे में मलेशियाई राजनेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री तेंगकू अदनान के बेटे तांगकु मुहम्मद हाफिज की शादी में 10,000 लोग शामिल हुए।

मलेशियाई राजनेता ने बेटे टेंगोको मोहम्मद हाफिज ने शादी में शामिल होने के लिए 10,000 मेहमानों की “ड्राइव-थ्रू” व्यवस्था की। इस ड्राइव-थ्रू शादी का आयोजन पतराजा में हुआ था।

रविवार सुबह नवविवाहितों को सरकारी भवन के सामने बैठने की व्यवस्था की गई जहां से उन्होंने समारोह में आए मेहमानों का स्वागत किया। शादी के मेहमानों की कार की खिड़कियां खुली रखी गईं और मेहमानों को शादी समारोह की एक झलक देखने को मिली। इस बीच जबकि सामाजिक दूरी के प्रतिबंध का भी पालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *