कोरोना के सबसे अधिक सक्रिय मामले उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में बढ़े

नयी दिल्ली 18 दिसंबर : देश में पिछले 24 घंटों में उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के सबसे अधिक सक्रिय मामले सामने आए हैं।

उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक 349, बिहार में 48, और झारखंड में 44 कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़े है।

शुक्रवार को जारी आंकड़ो के अनुसार केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से संक्रमितों की संख्या 99.79 लाख से ज्यादा हो गयी है। वहीं 95.20 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3.13 लाख रह गये हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,44,789 हो गयी है।

कोरोना संक्रमितों की संख्या विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में इस प्रकार है-

राज्य…………………सक्रिय……स्वस्थ…….मौत

अंडमान निकोबार …..92………4707…….61

आंध्र प्रदेश …………..4454……865825…7069

अरुणाचल प्रदेश…….258……..16290……55

असम ………………..3523…….210615…1010

बिहार ………………..5279…….237770…1337

चंडीगढ़ ……………..584……….18017…..304

छत्तीसगढ़ ………..17407…….242922…3156

दादरा और नगर हवेली

और दमन और दीव..15……..3344……….2

दिल्ली ……………..12198…..590977…10182

गोवा ……………….975……..48054…….716

गुजरात …………..12449……215528….4211

हरियाणा …………7013……245933….2782

हिमाचल प्रदेश…..6139……44146……858

जम्मू कश्मीर …..4327……111164…..1826

झारखंड …………1629…..109696….1007

कर्नाटक ………..15224….878696….11981

केरल ……………58311…..627364….2734

लद्दाख ………….497………8623……..123

मध्यप्रदेश……..12156……212351…3442

महाराष्ट्र ………64053…..1774255..48499

मणिपुर ……….1872…….25250……332

मेघालय ……….686……..12322……133

मिजोरम……….164………3923……….7

नागालैंड ……….547……..11200……..73

ओडिशा ……….2738……320584….1825

पुड्डुचेरी ………307……..36693…….622

पंजाब ………..6045…….150636….5150

राजस्थान …..13647…..279717….2589

सिक्किम …….294…….4990……..122

तमिलनाडु …..9829…..781745…11942

तेलंगाना …….7040…..271649….1506

त्रिपुरा ………..270…… 32471…..378

उत्तराखंड …..6062…..77243…..1384

उत्तरप्रदेश…..18150….544503…8136

पं बंगाल ……..19597….501624…9235

कुल………… 313831…9520827…144789

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *