रूस के ब्लागोवेशचेंस्क अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल में आग लगी

ब्लागोवेशचेन्स्क, 17 दिसंबर :रूस के ब्लागोवेशचेन्स्क हवाई अड्डे के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल में गुरुवार को आग लग गई।


अमूर में परिवहन मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी ने बयान जारी कर बताया कि सुबह 08:30 हवाई अड्डे के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल की इमारत में आग लगने की सूचना मिली। दमकल सेवा और आपात मंत्रालय मौके पर आग बुझाने का काम शुरू किया और इस पर काबू पाया।

 

इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की रिपोर्ट नहीं है। हवाई अड्डे से विमानों की आवाजाही सामान्य है तथा किसी भी उड़ान में देरी नहीं हुई है।
आग लगने के कारणों का तात्कालिक पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *