सरकार और कॉरपोरेट घरानों के खिलाफ होगा प्रदर्शन

सोनीपत, 04 दिसंबर : हरियाणा में सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान नेताओं ने आंदोलन को तेज करने का एलान करते हुए शनिवार को देशभर में सरकार और कॉरपोरेट घरानों के खिलाफ प्रर्दशन करने का फैसला लिया।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने जनमानस ने अपील की कि जो इस धरने तक नहीं पहुंच पाए हैं और गांवों में हैं, वे भी कल अपने गांव, शहर में प्रधानमंत्री के अलावा अंबानी, अडानी जैसे कॉरपोरेट के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताएं। प्रदर्शन की वीडियो वायरल करें, ताकि सरकार को जनता की ताकत का एहसास हो सके। धरनास्थल से किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे कृषि कानूनों में संशोधन उन्हें स्वीकार नहीं है। उनकी मांग कृषि कानूनों को रद्द करने की है।

कुंडली बार्डर पर जमे किसानों के लिए यहां ट्रैक्टर-ट्रालियां चार्जर प्वाइंट का काम भी कर रहे हैं। एक-एक ट्राली पर 20 से 25 चार्जर प्वाइंट बनाए गए हैं, जिनको बाकायदा ट्रैक्टर की बैट्री से जोड़ा गया। यहां पर किसान लगातार अपने मोबाइल फोन चार्ज कर रहे हैं। उधर, किसानों ने सोशल मीडिया के जरिये विरोध तेज कर दिया है। धरने पर आए युवा लगातार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपडेट कर रहे हैं और किसानों के अलावा दूसरे संगठनों से भी समर्थन मांग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *