Bigg Boss 14 में नजर आ सकती हैं राधे मां

टेलीविजन का सबसे मशहूर शो में से एक बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार. जल्द ही बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) शुरू हो सकता है. एक बार फिर सलमान खान (Salman Khan) शो को होस्ट करते नजर आएंगे.

वहीं इस शो से जुड़ी खबर आ रही हैं कि मेकर्स ने राधे मां (Radhe Maa) को बिग बॉस 14 के लिए अप्रोच किया है. ‘बिग बॉस जासूस’ नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से इस बारे में जानकारी दी गई है. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उन्हें शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है. राधे मां का असली नाम सुखविंदर कौर है.

सुखविंदर कौर यानी राधे मां खुद को मां दुर्गा का स्वरुप बताती हैं. वह अकर देवी मां के कीर्तन और जगराते में भक्तों को दर्शन देने आती हैं. इसके बावजूद राधे मां का विवादों से भी गहरा नाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *