कोरोना से जंग जीतकर लौटे अमिताभ को अमूल का सलाम

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने कोरोना से जंग जीत ली है. एक्टर होम क्वारनटीन में हैं और रेस्ट कर रहे हैं. अमिताभ के लिए दुनियाभर के तमाम प्रशंसकों की दुआएं और प्यार हमेशा से खास मायने रखते रहे हैं. अपने फैन्स को बिग बी एक्सटेंडेड फैमिली कह कर बुलाते हैं. अमिताभ का फैन तो हर कोई है. अब जब अमिताभ स्वस्थ हो चुके हैं तो अमूल ने भी उन्हें खास अंदाज में इसकी बधाई दी है.

अमूल हमेशा से अपने कॉमिक पोस्टर्स के जरिए लोगों के साथ जुड़ता है. लॉकडाउन में रामायण के रीटेलिकास्ट को दुनियाभर में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था. तब भी अमूल ने अपनी इस यूनिक स्टाइल में सीरियल को ट्रिब्यूट दिया था. अब जब करोड़ों लोगों के आइकन 78 वर्षीय अमिताभ बच्चन कोरोना जैसे खतरनाक वायरस को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ होकर वापस लौटे हैं, तो अमूल ने भी बड़ी गर्मजोशी से एक्टर का स्वागत किया है. अमूल ने अमिताभ के सम्मान में एक पोस्टर जारी किया है जो वाकई में आकर्षक है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *