दिग्विजय सिंह का अनुरोध, भारत एक खोज आदि धारावाहिकों का भी हो पुनः प्रसारण

दिग्विजय ने जावड़ेकर को मंगलवार को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले रामायण, महाभारत एवं चाणक्य जैसे 1980 के दशक के सीरियल का दूरदर्शन द्वारा पुन: प्रसारण किये जाने को एक सराहनीय पहल बताया।

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से अनुरोध किया है कि 1980 के दशक एवं उसके बाद के लोकप्रिय धारावाहिकों जैसे- भारत एक खोज , संविधान , उड़ान , हम लोग आदि को भी दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर पुनः प्रसारित किया जाए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भारत को लोकतांत्रिक तथा संवैधानिक मूल्यों के आधार पर एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन धारावाहिकों को फिर दिखाया जाना चाहिए।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने जावड़ेकर को मंगलवार को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले रामायण, महाभारत एवं चाणक्य जैसे 1980 के दशक के सीरियल का दूरदर्शन द्वारा पुन: प्रसारण किये जाने को एक सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि इनके माध्यम से नई पीढ़ी भारत की सांस्कृतिक विरासत को बेहतर तरीके से जान सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *