सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा करियर की बेस्ट टेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे

दुबई। सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाला पहला क्रिकेटर बनने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा सोमवार को आईसीसी टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 17वें स्थान पर पहुंच गए।


रोहित के नाम अब 28 टेस्ट में 5 शतक हैं, उन्होंने विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में 176 और 127 रन की पारियों से 36 पायदान की छलांग लगाई। इस मैच में भारत ने 203 रन से जीत हासिल कर 3 मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली।

 

अन्य सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने के बाद 38 पायदान का फायदा हुआ जिससे वह करियर की सर्वश्रेष्ठ 25वीं रैंकिंग पर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *