आप के पूर्व बागी विधायक कपिल मिश्रा भाजपा में शामिल

आम आदमी पार्टी के पूर्व बागी विधायक कपिल मिश्रा शनिवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मिश्रा को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
खबरों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के पूर्व बागी विधायक कपिल मिश्रा आज औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। शुक्रवार को खुद कपिल मिश्रा ने ट्वीट करके उनके भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी थी।

माना जा रहा है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में वे एक बार फिर करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से ही भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी के साथ सक्रिय राजनीति में आने के पहले से ही कपिल मिश्रा का भाजपा से नाता रहा है। उनकी मां अन्नपूर्णा मिश्रा भाजपा से पार्षद रही हैं। वे पूर्वी दिल्ली नगर निगम की पहली मेयर बनी थीं।

कपिल मिश्रा ने मई 2017 में मंत्री पद से हटाए जाने के बाद आप प्रमुख की आलोचना शुरू कर दी थी, जिसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज की याचिका पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने मिश्रा की सदस्यता रद्द कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *