कांग्रेस सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना को महंगी पड़ी मोदी के मंत्री की तारीफ

भोपाल। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में बैचेनी बढ़ती जा रही है। इस बीच कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना का ट्वीटर अकाउंट डिलीट हो गया है। ट्वीटर पर दिव्या स्पंदना का ट्वीटर अकाउंट सर्च करने पर USER NOT FOUND का मैसेज आ रहा है।


इससे पहले दिव्या स्पंदना के ट्वीटर बॉयो से कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख का परिचय भी हट गया था। वहीं पूरे मामले पर न तो कांग्रेस पार्टी और न हीं दिव्या स्पंदना के तरफ से कोई स्पष्टीकरण आया है।

वहीं सोशल मीडिया पर स्पदंना से कांग्रेस छोड़ने की खबरें भी आ रही है। दिव्या स्पंदना कांग्रेस सोशल मीडिया की हेड और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की टीम की अहम सदस्य है।

लोकसभा चुनाव के समय दिव्या स्पंदना ने अपने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के बड़े नेताओं पर जमकर हमला बोला था। वहीं चुनाव के बाद भाजपा की जीत और केंद्र में मोदी सरकार में निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री बनाए जाने पर दिव्या स्पंदना ने ट्वीट कर उनको बधाई देते हुए उनकी तारीफ की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *