जानिए, हिन्दू आतंकवाद और इस्लामिक टेरर 

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पिछले कुछ समय से राजनीति के मुद्दों पर काफी मुखरता के साथ अपनी राय रखती हुई देखीं जा रही हैं और अब हाल ही में एक साक्षात्कार में भी उन्होंने कई तरह के सवालों मुद्दों पर अपनी बात रखी है।

हाल ही में उन्होंने सरकार, चुनाव, आतंकवाद और विकास समेत कई मुद्दों पर बात की है। साथ ही आपको बता दें कि इस चुनाव में स्वरा भास्कर सीपीएम पार्टी का समर्थन कर रही हैं और अब हाल ही में उन्होंने राजस्थान के सीकर शहर में जनता को संबोधित भी किया था।

न्यूज़ टैक पर छपी खबर के अनुसार, इंटरव्यू ये पूछे जाने पर कि हिंदू आतंकवाद नहीं हो सकता इस बारे में क्या कहेंगी? स्वरा ने इस पर कहा कि- जो लोग ये बात कर रहे हैं, मैं ये पूछना चाहूंगी कि उनकी नजर में नाथूराम गोडसे क्या थे? आगे वे कहती है कि उन्होंने जिस विचार को सपोर्ट किया और जो उन्होंने किया वो क्या था।

अतः मेरा मानना है कि आतंकवाद पाप है, जुर्म है और वो सबसे घटिया किस्म की गद्दारी भी होती है। चाहे आप किसी भी देश से हों। मैं यह कहूंगी कि आप इस्लामिक टेरर शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं तो किसी और भी धर्म की बात आप करेंगे।

साथ ही चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है, लेकिन हां आतंकवादी का धर्म जरूर होता है। आतंकवादी हिंदू, मुस्लिम, क्रिश्चन और बौद्धिस्ट भी हो सकते हैं। वहीं सारे आरोप एक जैसे नहीं होते हैं।

साध्वी प्रज्ञा देश के टुकड़े करना चाहती हैं। प्रज्ञा हिंदू आतंकवाद की आरोपी भी हैं। आतंकी हिंदू हमले में भी मरते हैं और मुझे लगता है कि दिग्विजय सिंह भोपाल के लिए सही नेता हैं। जबकि प्रज्ञा भोपाल के लिए ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *