भारतीय पायलट के लापता होने पर ओवैसी ने पाकिस्तान से चिंता प्रकट की

 

एआईएमआईएम (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ‘कार्रवाई के दौरान गुम हो गये भारतीय पायलट को लेकर बुधवार को चिंता प्रकट की और कहा कि पाकिस्तान को जिनेवा संधि के तहत अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए।


ओवैसी ने ट्वीट किया,”हमारी प्रार्थना मुश्किल की इस घड़ी में वायुसेना के बहादुर पायलट और उसके परिवार के साथ है। उन्होंने लिखा,”जिनेवा संधि के अनुच्छेद तीन के तहत हर पक्ष को कैदियों के साथ मानवतापूर्ण व्यवहार करना होता है। वर्तमान स्थिति जैसी भी हो, पाकिस्तान को भारतीय वायुसेना के पायलट के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सम्मान करना चाहिए।

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया ”मैं देश के वीर जांबाज पायलट के सही सलामत लौटने की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर इस समय आपको हिम्मत और हौसले से सबल करे। सारा देश आपके साथ खड़ा है।”

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान ने भारत के आतंकवाद निरोधक अभियान के जवाब में भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए अपनी वायुसेना का इस्तेमाल किया है लेकिन उसके प्रयासों को विफल कर दिया गया। परंतु इस दौरान एक भारतीय पायलट लापता हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *