अखिलेश का ट्वीट:  एयरपोर्ट पर मुझे रोका

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्हें लखनऊ हवाई अड्डे पर रोका गया है। अखिलेश यादव का कहना है कि वह एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे है, लेकिन सरकार जाने नहीं देना चाहती।

एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा है!

 

अखिलेश का कहना है कि प्रदेश सरकार इस शपथ ग्रहण समारोह से डरी हुई है। इसी कारण उन्हें लखनऊ हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया है। हालांकि, अभी तक किसी अधिकारी का बयान नहीं आया कि उन्हें रोका गया या नहीं। अगर रोका गया तो क्यों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *