ईरान , शक्ति-97 युद्धाभ्यास , इस्फहान में आरंभ

इ्स्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना का शक्ति -97 नामक युद्धाभ्यास शुक्रवार को केन्द्रीय ईरान के इस्फहान प्रान्त में नस्राबाद में आरंभ हो गया है।

ईरानी सेना के ढांचे में नये परिवर्तनों को परखने के लिए होने वाले इस युद्धाभ्यास में 12 हज़ार से अधिक सैनिक आधुनिक आक्रमण तकनीक और अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं।

युद्धाभ्यास का बिगुल फूंके जाने के बाद, बक्तरबंद, तोपखाने, रैपिड एक्शन फोर्स , ड्रोन , युद्धक विमानों और दूसरी इकाइयों ने अभ्यास आरंभ कर दिया।

पहले चरण में सैनिक , हथियारों और उपकरणों के साथ हेलीकाप्टरों और विमानों द्वारा अभ्यास स्थल गये जहां उन्होंन काल्पनिक दुश्मन के सैनिकों, उपकरणों और मोर्चों को तबाह कर दिया।

शक्ति प्रदर्शन, तेज़ी से स्थानान्तरित होने की शक्ति आज़माना तथा लाजिस्टिक सुविध को परखना, शक्ति -97 युद्धाभ्यास के मुख्य उद्देशों में बताया गया है।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *