प्रियंका और निक की शादी का वेन्यू अचानक हुआ चैंज, अब यहां होंगे शादी के ये फंक्शन

 अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त प्रियंका चोपड़ा को अपने कुछ फंक्शन का वेन्यू इस टाइम चैंज करना पड़ा है। प्रियंका को फंक्शन का वैन्यू उस टाइम चैंज करना पड़ा है जब उनकी शादी के कुछ ही दिन बचे हुए हैं। मीडिया रिपोट्र्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका और निक की शादी के लिए जोधपुर के उम्मैद भवन को चुना गया है जहां शादी के करीब-करीब सारे फंक्शन होंगे।

लेकिन इसके अलाव प्रियंका ने अपने अपनी शादी के संगीत और मेहंदी सेरेमनी के लिए मेहरानगढ़ फोर्ट को चुना था, जहां 29 नवंबर को ये दोनों फंक्शन होने थे। लेकिन ऐन टाइम पर प्रियंका को इन दोनों फंक्शन का वेन्यू चैंज करना पड़ा। मीडिया रिपोट्र्स की माने तो प्रियंका और निक की शादी के लिए संगीत और मेहंदी सेरेमनी के कार्यक्रम अब उम्मैद भवन में ही होंगे।

 

मीडिया रिपोट्र्स की माने तो प्रियंका ने कि शादी के कुछ फंक्शन्स मेहरानगढ़ महल में आयोजित करने करने के लिए सोचा था। इसके बाद वह यहां से उम्मैद भवन जाना चाहती थी, जिसके लिए उन्होंने राजस्थान पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन राजस्थान में चुनावी होने के कारण पुलिस ने उन्हे ज्यादा सुरक्षा देने के लिए मना कर दिया था।

 

हालांकि प्रियंका ने प्राईवेट सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया है। लेकिन फिर भी राजस्थान पुलिस के सुरक्षा नहीं दे पाने के कारण अब उन्हे अपनी शादी के कार्यक्रम उम्मैद भवन में ही करने होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अपनी इस शादी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने राजस्थान उम्मैद भवन को चुना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *