अब ओमकारा से टकराएगा उसका लंगड़ा त्यागी, अजय देवगन और सैफ़ अली खान एक साथ

मुंबई। करीब 12 साल पहले आई विशाल भारद्वाज की फिल्म ओमकारा में अजय देवगन और सैफ़ अली खान ने बेहतरीन रोल निभाया था। ओमकारा और लंगड़ा त्यागी का ख़ास लव एंड हेट रिलेशन था लेकिन अब जब ये दोनों बड़े परदे पर वापसी करने जा रहे हैं तो उनके बीच जंग होगी।

ये तो पहले ही घोषित किया जा चुका है कि अजय देवगन इन दिनों एक हिस्टोरिकल ड्रामा तानाजी – द अनसंग वॉरियर बना रहे हैं। इस फिल्म में वो लीड रोल में होंगे और उस योद्धा की राह में जो रोड़ा बनने वाला है उसका किरदार सैफ़ अली खान को सौंपा गया है। सैफ़ ने इस रोल की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी है लेकिन वो अपने रोल के बारे में बहुत अधिक नहीं बता सकते। लेकिन ये फिल्म बाहुबली जैसी भव्य बनने जा रही है और अजय ने पैट्रियोटिक और हिस्टोरिक जॉनर को बड़ी ही बखूबी से चुना है और बच्चों के लिए ये बड़ी भी रोचक फिल्म होगी।

सैफ़ की जल्द ही बाज़ार रिलीज़ होने वाली है, जो शेयर बाजार से जुड़े बड़े घोटाले की कहानी है, जबकि वो एक और ऐतिहासिक फिल्म हंटर में भी काम कर रहे हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *