चुनाव के लिए तैयार रहें, 2017 में बनेगी बीजेपी सरकार- राजनाथ

लखनऊ। गृहमंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने सम्बोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सबको सभी कार्यकर्ताओं के सुख दुःख में एक साथ खड़े होना चाहिए सकारात्मक राजनीति ही आपको आगे बढ़ाती है। मैंने भी सकारात्मक राजनीति ही की है। उन्होंने कहा कि अगला वर्ष चुनावी वर्ष है, विधानसभा एवं नगर निगम के चुनाव प्रस्तावित हैं। राजनाथ ने कहा कि आप सभी चुनाव के लिये  तैयार रहें।

rajnath singh

राजनाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी और मोदी की लोकप्रियता के साथ विश्वसनीयता में इजाफा हुआ है। बीजेपी विशेष रणीनति बनाकर यूपी के चुनाव में उतरेगी और 2017 के चुनाव में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनायेगी।

गृहमंत्री ने बुलंदशहर गैग रेप की निंदा की और यूपी सरकार से अपेक्षा की है कि सरकार दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे। उन्होंने कहा है वह आरोप प्रत्योरोप की राजनीति में विश्वस नहीं रखते। उनका मकसद सभी को सुरक्षा मुहैया कराना है । राजनाथ ने असम आतंकी हमले पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह हमले के कारणों का पता लगा रहे हैं। हमले की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने असम के सीएम से फोन पर बात की है। उनकी संवेदनाएं हमले में मारे गये लोगों के परिवार के साथ है। राजनाथ से जब यह पूछा गया कि क्या कारण है कि हमले वही हो रहे हैं जहां बीजेपी की सरकार है पर तो उन्होंने कहा कि वह इस बात में यकीन नहीं रखते। आतंकी घटनाएं पूरे विश्व में घटित हो रही है।

दलित अत्याचार पर गृहमत्री ने बयान देते हुए कहा है कि इससे पहले भी देश में दलितों पर अत्याचार हो रहे थे। दलितों पर अत्याचार के मामलों की अनदेखी नहीं की जा सकती इस  संबध में वह राज्यसभा में बयान दे चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि दलित उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *