फिर सामने आई स्पाइस जेट की दादागिरी

वाराणसी: दिल्ली से पटना जा रहा स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान पटना में मौसम खराब होने के चलते डायवर्ट करके वाराणसी हवाईअड्डे पर भेज दिया गया। विमान रात में वाराणसी पहुंचने के बाद हवाईअड्डे पर यात्रियों ने हंगामा किया।

सूत्रों की मानें तो विमान वाराणसी पहुंचने के बाद पायलट के आठ घंटे पूरे हो चुके थे जिस कारण पटना में मौसम सामान्य हो जाने के बाद भी विमान पटना नहीं जा सका। शुक्रवार को सुबह में 7 बजे यात्रियों को सड़क मार्ग से पटना भेजा गया।

 

जानकारी अनुसार स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान एसजी 8480 दिल्ली से 180 यात्रियों को लेकर रात्रि 8:30 बजे पटना के लिए उड़ान भरा। विमान जब पटना पहुंचा तो वहां मौसम खराब होने के चलते पटना हवाईअड्डे पर उतर नहीं सका और उसे डायवर्ट कर वाराणसी हवाईअड्डे पर भेज दिया गया जो रात्रि 11 बजे वाराणसी हवाईअड्डे पर उतरा।

विमान हवाईअड्डे पर उतरने के बाद यात्रियों को टर्मिनल में बैठाया गया। यात्रियों ने बताया कि उनको पहले बताया गया कि मौसम ठीक हो जाने के बाद विमान पटना जाएगा लेकिन रात्रि 3 बजे तक विमान न जाने के बाद और हवाईअड्डे पर खाने पीने की कोई सुविधा न मिलने से भूखे प्यासे यात्री हवाईअड्डे पर हंगामा करने लगे हंगामा कर रहे यात्रियों को सीआईएसएफ के जवानों ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *