मुंबई में छह अप्रैल को रैली करेंगे अमित शाह

मुंबई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह छह अप्रैल को शहर में बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स में एक रैली को संबोधित करेंगे। छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है।

भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘ शाह छह अप्रैल को यहां आ रहे हैं।उस दिन भाजपा का स्थापना दिवस है। वह इसी दिन बीकेसी में एक रैली को संबोधित करेंगे। वह पार्टी के अधिकारियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।’’

नेता के मुताबिक शाह की यात्रा के एजेंडे में भंडारा- गोंदिया और पालघर लोकसभा उपचुनाव के लिए संभावित उम्मीदवार पर चर्चा शामिल हो सकता है। –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *