बागपत में दर्दनाक हादसा: यमुना में नाव डूबी, 15 लोगों की मौत, कई लोग लापता

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत शहर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक नाव यमुना नदी में डूब गई। हादसे में नाव में सवार 15 लोगों की डूबने से मौत हो गई एंव कई लोग अभी भी लापता है। उधर पुलिस प्रशासन की ओर से लापता लोगों को ढूंढऩे के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार बागपत शहर कोतवाली इलाके में काठा गांव के सामने गुरुवार सुबह यमुना नदी में एक नाव के डूबने से 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के लापता होने की सूचना है। बागपत कोतवाली प्रभारी हरेन्द्र शर्मा ने बताया कि काठा गांव के लोगों की जमीन यमुना के पास हरियाणा की ओर है। गांव के कुछ लोग नाव पर सवार होकर अपने खेतों में जा रहे थे।

 

 

इस दौरान अचानक नाव डूब गई और जिससे लोग यमुना में डूबने लगे। उन्होंने बताया कि पांच शव नदी से निकाल लिए गए हैं जबकि दस लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। प्रथम दृष्टया नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार होना सामने आया है। लोगों के अलावा खाद के बोरे और अन्य सामान भी नाव पर लदा था। राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है। मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *