एक अखबार ऐसा जिसके सभी कार्य करते हैं फुटपाथ पर रहने वाले बच्चे

इन्टरनेट डेस्क। अक्सर कहा जाता है कि अखबार निकालना बच्चों को काम नहीं हैं। लेकिन कुछ बच्चों ने इस कथन को झूठा सिद्ध कर दिया हैं। बच्चों के एक समूह ने मिलकर एक दैनिक अखबार निकाला हैं। इस अखबार का नाम बालकनामा हैं। यह अखबार और कहीं नहीं हमारे देश की राजधानी दिल्ली के गौतम नगर से निकलता हैं।

सबसे ज्यादा चौकानें वाली बात यह है कि इस अखबार में सभी कार्य बच्चे ही करते हैं। चाहे वह रिपोर्टर, एडिटर या फोटो जर्नलिस्ट हो। यह अखबार टैबलॉयड साइज का हैं।

 

इसमें बच्चों से जुड़ी जानकारी प्रमुखता से प्रकाशित की जाती हैं। यह ना केवल हिंदी बल्कि अंग्रेजी में भी प्रकाशित होता हैं। इस अखबार से करीब 50 से अधिक बच्चे जुड़े हुए हैं। इस पेपर की कीमत 2 रुपए हैं। अकेले दिल्ली में ही करीब 8000 प्रतियां बिक जाती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *